News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपाष्टमी पर हुआ गौ पूजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 17, 2026  |  5:52 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपाष्टमी पर हुआ गौ पूजन WhatsApp
  • रामबली यादव ने पांच कट्ठा जमीन गौआश्रम के लिए दान देने का लिया संकल्प

हाटा, कुशीनगर: स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे स्थित बैदिक मार्ट पर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गोपाष्टमी के अवसर पर गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आनंद गोपाल सरस्वती, पुष्कर (राजस्थान) रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

कार्यक्रम के दौरान गौमाता को पुष्पांजलि अर्पित की गई, चंदन टीका लगाया गया और आरती की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि स्वामी आनंद गोपाल सरस्वती ने कहा कि सनातन की पहचान गौमाता से है। गौमाता ही एक ऐसी प्राणी हैं, जिनके गौमुख और गोबर तक की पूजा की जाती है। जहां-जहां गौमाता विलुप्त हुईं, वह देश बर्बादी के कगार पर खड़ा है। गौमाता की रक्षा के लिए सनातनी लोगों को खड़ा होना पड़ेगा, तभी गौमाता की रक्षा हो सकेगी।

उन्होंने गौमाता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही आगामी 14 दिसंबर को सभी सनातनी लोगों से लखनऊ पहुंचने की अपील की, जिससे गौमाता की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा सके।

इस दौरान रामबली यादव ने गौआश्रम के लिए पांच कट्ठा जमीन दान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में लप्पा बाबा, वेद व्यास दुबे, चंद्रेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, श्यामसुंदर शाही, राघव मिश्र, रामबली यादव, अद्भुत बाबा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा की मतदाता सूची प्रकाशित..29 नवंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, हाटा में कुल 334417 मतदाता शामिल
हाटा की मतदाता सूची प्रकाशित..29 नवंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, हाटा में कुल 334417 मतदाता शामिल

हाटा, कुशीनगर: तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हाटा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची…

डायल 112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने का आरोप, वीडियो वायरल
डायल 112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने का आरोप, वीडियो वायरल

घायल को मौके पर छोड़कर पुलिसकर्मियों के चले जाने का दावा, खड्डा नगर का…

Kushinagar Officers CUG Number List: कुशीनगर के DM, SP, SDM और सभी थानों के मोबाइल नंबर, एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
Kushinagar Officers CUG Number List: कुशीनगर के DM, SP, SDM और सभी थानों के मोबाइल नंबर, एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): किसी भी आपातकालीन स्थिति, प्रशासनिक शिकायत या सरकारी कामकाज के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking