हाटा, कुशीनगर: तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हाटा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन किया।
मंगलवार को हाटा तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी व तहसीलदार जया सिंह ने विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित किया और सभी सुपरवाइजर व बीएलओ को मतदाता सूची सौंपी।
तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में हाटा विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,34,417 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 1,81,035, महिला 1,53,374 व अन्य श्रेणी में 8 मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए प्रारूप-6 (क), नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार के लिए प्रारूप-8 तय है।
मतदाता सूची की जांच के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन तारीखों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से आवेदन लेकर दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
इस दौरान नायब तहसीलदार जितेन्द्र पांडेय, शिव प्रसाद गुप्ता, अरविंद कुमार, मनोरमा आदि मौजूद रहे।
घायल को मौके पर छोड़कर पुलिसकर्मियों के चले जाने का दावा, खड्डा नगर का…
रामबली यादव ने पांच कट्ठा जमीन गौआश्रम के लिए दान देने का लिया संकल्प…
कुशीनगर। अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): किसी भी आपातकालीन स्थिति, प्रशासनिक शिकायत या सरकारी कामकाज के…