News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: आशिक मिजाज दारोगा गया जेल, अब हुआ बर्खास्त बारह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 14, 2021  |  8:14 AM

1,252 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: आशिक मिजाज दारोगा गया जेल, अब हुआ बर्खास्त बारह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

गोरखपुर । सीएम के गृह जनपद के एक आशिक मिजाज दारोगा पहले जेल गया फिर पिछले हप्ते बस्‍ती रेंज के आइजी ने उसे बर्खास्‍त कर दिया है। वही एक दर्जन पुलिस कर्मियों के पर अभियोग भी पंजीकृत हो गया।

जानिये क्या है मामला

सूबे के जनपद बस्ती में तैनात दारोगा दीपक सिंह ने एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने, विरोध करने पर परिवार पर एक-एक कर आठ मुकदमे दर्ज किया था। बस्ती रेंज के आइजी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दारोगा को 22 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 18 जून से जमानत पर रिहा होकर 20 जून से बहराइच में तैनात है।

वाहन चेकिंग में ली थी युवती से मोबाइल नंबर

जानकारी के मुताबिक संक्रमण काल के दौरान मार्च 2020 में बस्‍ती जनपद के कोतवाली थाना के सोनूपार चौकी के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही युवती को रोककर मोबाइल नंबर लिया और उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती के विरोध करने पर उसने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

युवती के परिजनों पर आठ मुकदमे किया दर्ज

इसी बीच गांव में 13 जून को चकरोड की पैमाइश के दौरान विवाद हो गया, जिसमें एक पक्षकार युवती के स्वजन थे। बताते हैं कि दारोगा को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने युवती के परिवार वालों पर आठ मुकदमे दर्ज कर दिए। युवती ने एसपी हेमराज मीणा से शिकायत की तो जांच में दोषी पाए जाने पर भी दारोगा का सिर्फ तबादला हुआ। इस पर युवती ने 18 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत की।

सीएम के निर्देश पर हुई जांच, सीओ और कोतवाल निलंबित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी अखिल कुमार और मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने गांव पहुंचकर जांच की थी। दोषी मिलने पर दारोगा के अलावा तत्कालीन सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह, तत्कालीन कोतवाल रामपाल यादव को भी निलंबित कर दिया गया। युवती की तहरीर पर दारोगा समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जमानत पर छूटने के बाद दारोगा को बहराइच स्थानांतरित किया गया था। आइजी अनिल कुमार राय ने बताया कि छेडख़ानी की पुष्टि होने पर दारोगा को 10 जुलाई को बर्खास्त कर दिया गया।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking