News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: एडीजी जोन ने टास्क फोर्स अगेंस्ट साइबर क्राइम के गठन की घोषणा किया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 20, 2022  |  5:51 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: एडीजी जोन ने टास्क फोर्स अगेंस्ट साइबर क्राइम के गठन की घोषणा किया

गोरखपुर।साइबर अपराध की बढ़ती हुई घटनाओं के मद्देनजर पुलिस बल को इनसे निपटने में तकनीकी रूप से और दक्ष बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने आज शुक्रवार ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर परिक्षेत्रीय स्तर पर स्थापित साइबरक्राइम थानों के प्रभारियों विभिन्न कर्मियों जोन के समस्त जनपदों के साइबर सेल प्रभारियों एवं शाखा में नियुक्त अन्य प्रशिक्षु कर्मियों ने प्रतिभाग किया । इस गोष्ठी में मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय , गोरखपुर के कुलपति जे पी पाण्डेय ने विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जिनके साथ संस्थान के अन्य स्टाफ एवं छात्र भी ऑनलाइन माध्यम से गोष्टी में जुड़े रहे। बैठक में परिक्षेत्रीय एवं जनपदीय स्तर पर स्थापित साइबर थानों में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों फीडबैक तथा सुझाव प्राप्त किया गया तथा उनके सामने कार्य करने में तकनीकी रूप से क्या समस्याएं आ रही हैं इसके संबंध में जानकारी ली गयी । मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय , गोरखपुर के कुलपति द्वारा साइबर अपराध की चुनौती का सामना करने की इस मुहिम में टेक्नोक्रेट्स को सम्मिलित करने की अपर पुलिस महानिदेशक की इस पहल का स्वागत करते हुए हर संभव तकनीकी मदद का आश्वासन दिया गया , साथ ही पुलिस बल को तकनीकी रूप से और दक्ष बनाने हेतु साइबर सुरक्षा पर होने वाली सेमिनार में जोन से पुलिसकर्मियों को भी प्रतिभाग कराये जाने का आश्वासन दिया । गोष्ठी में ही अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा टास्क फोर्स अगेंस्ट साइबर क्राइम के गठन की घोषणा गयी और इसमें काम करने हेतु इच्छुक पुलिसकर्मियों से अपना नाम जोन कार्यालय के साइबर सेल को भेजने हेतु निर्देशित किया

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking