News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: प्रेमिका के घर पहुंचकर जबरिया भरी मांग, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस चौकी में हुआ निकाह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2021  |  4:16 PM

1,125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: प्रेमिका के घर पहुंचकर जबरिया भरी मांग, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस चौकी में हुआ निकाह WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर | आपने निकाह तो बहुत देखे होंगे, कभी मैरिज हाउस में कहीं मस्जिद में लेकिन यह निकाह पुलिस चौकी में कराया गया. जब प्रेमी-प्रेमिका के घर पहुंचा और जबरिया उसकी मांग में सिंदूर डाला, फ‍िर उसे जबरिया ले जाने की कोशिश भी की. तब प्रेमिका के घर वालों ने पुलिस से शिकायत की और युवक को पकड़कर पुलिस चौकी पर लाया गया. जहां दोनों के परिवार वालों की सहमति से चौकी में ही पुलिस वालों ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया।यह मामला यूपी के गोरखपुर ज‍िले का है.

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलरिहा इलाके के बजहां निवासी युवक का बगल के बरगदही गांव की युवती के साथ से चार साल से प्रेम प्रसंग चला रहा था. अभी लगभग दो साल पहले युवक कुवैत में नौकरी करने चला गया लेकिन मोबाइल फ़ोन के मध्यान से वह प्रेमिका से संपर्क में बना रहा.इधर लड़की के घरवाले उसकी शादी तय करते थे और लड़की इसकी सूचना सीधे अपने प्रेमी को दे देती थी. इसपर वह उन लड़के वालों के परिवार को जो शादी के लिए तैयार होते थे, उसके साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी देकरउसकी शादी काट देता था. कुछ दिन पहले ही वह कुवैत लौटकर घर आया है।

मंगलवार की शाम को युवक बाइक से प्रेमिका के घर पहुंच गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इतना ही उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश भी करने लगा। शहीबुन के परिवार वालों के 112 नंबर पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर भटहट पुलिस चौकी ले आई। बुधवार को दोनों के परिवार वाले भी पुलिस चौकी पर पहुंच गए। दोनों के परिवार वाले पहले तो एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे लेकिन बाद में पुलिस वालों के समझाने पर दोनों पक्ष शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद काजी को पुलिस चौकी में ही बुलवाकर उनके निकाह की औपचारिकता पूरी करा दी गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking