News Addaa WhatsApp Group

UP: घूसखोर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 27, 2021  |  3:31 PM

1,748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: घूसखोर सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार।
  • गोरखपुर एन्टी करप्शन टीम ने सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार की दोपहर संतकबीर नगर के धनघटा थानाक्षेत्र थाना के दरोगा राममिलन यादव को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि यह रकम मुकदमे में रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी गई थी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

रिपोर्ट लगाने के लिए दारोगा साहब ने मांगा था रिश्‍वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा थानाक्षेत्र के करमा गांव के निवासी अब्दुल्लाह पुत्र किस्मत हुसैन का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। काफी प्रयास के बाद अब्दुल्लाह की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने दोषियों के खिलाफ इस साल आठ मई को मुकदमा दर्ज किया था। बावजूद इसके माृमले में रिपोर्ट नहीं लग पा रही थी। दारोगा के पास दौड़ते दौड़ते अब्‍दुल्‍लाह थक गया था। मामले की विवेचना कर रहे धनघटा थाना के दारोगा राममिलन यादव रिपोर्ट लगाने के लिए अब्दुल्लाह से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। उसके पास उतनी रकम नहीं थी। उसने कुछ कम पर सौदा करने के लिए कहा पर दारोगा नहीं माना। इसकी शिकायत अब्दुल्लाह ने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की थीं।

पहली बार नहीं मिले थे दारोगा साहब

उनकी शिकायत पर कुछ दिन पूर्व एंटी करप्शन टीम के सदस्य जिले में आए थे लेकिन दारोगा नहीं मिले थे। एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम के इंस्पेक्टर रामराधा मिश्र, शिव मनोहर यादव, उदय प्रताप सिंह, चंद्रेश यादव, धनंजय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रभान मिश्र व कांस्टेबल नीरज सिंह की टीम सादे वेशभूषा में मंगलवार को दोपहर धनघटा थाना के निकट स्थित दारोगा राममिलन यादव के आवास के पास पहुंची। बनियान व तौलिया पहने धनघटा थाने के दारोगा राममिलन यादव मुकदमे में रिपोर्ट लगाने के एवज में अब्दुल्लाह से दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने दारोगा को रंगेहाथ दबोच लिया।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking