News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: पशु तस्करों द्वारा दुःसाहसीक करनामा, मुहल्ले वासियो पर किया पथराव घटनास्थल को एडीजी जोन ने किया निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 11, 2021  |  4:17 PM

653 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: पशु तस्करों द्वारा दुःसाहसीक करनामा, मुहल्ले वासियो पर किया पथराव घटनास्थल को एडीजी जोन ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। पिछली रात्रि शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी में कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा कॉलोनी में घूम रहे पशुओं को पकड़कर पिकअप में ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर उनके द्वारा शोर मचाते हुए विरोध किया गया इस पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा दु:साहसिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों पर पत्थर फेंके गए और मौके का फायदा उठाकर वे भाग निकले कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में इस घटना की कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं कुछ दिनों पूर्व भी शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाएं प्रकाश में आई थीं । एडीजी जोन अखिल कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जनता के लोगों से वार्ता की गई तथा पुलिस के अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए पूर्व में पशु तस्करी की घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करने और इस प्रकार की पशु तस्करी की घटना में किसी गैंग के शामिल होने की संभावना को देखते हुए उसका पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया. कॉलोनी के लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति भी आश्वस्त किया गया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैंट राहुल भाटी क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह रहे मौजूद।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking