News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: भाजपा नेता की मां व बेटे की फावड़े से काटकर हत्या, पत्नी-बेटी गंभीर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2021  |  10:37 AM

1,030 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: भाजपा नेता की मां व बेटे की फावड़े से काटकर हत्या, पत्नी-बेटी गंभीर!

यूपी के गोरखपुर में डबल मर्डर से सनसनी मची हुई है. मंगलवार रात बीजेपी किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य परशुकाम शुक्ला की बुजुर्ग मां और 3 साल के बेटे की हत्या कर दी गई. दोनों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं इस घटना में उनकी बेटी और पत्नी बुरी तरह से घायल हुई हैं.

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

बताया जा रहा है कि मामूली से विवाद पर बीजेपी नेता की मां और बेटी की हत्या कर दी गई. खबर के मुताबिक
छत से पानी टपकने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. जिसके बाद आरोपी परिवार ने हत्या को अंजाम दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना की खबर मिलने के बाद से ही गांव में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है. दिल दहला देने वाली ये घटना हरपुर बुदहट इलाके के सोनबरसा चौकी के तेनुवा गांव की है.

डबल मर्डर से गोरखपुर में सनसनी
बीजेपी नेता की मां और बेटे की हत्या का आरोप उनके पट्टीदार पर सीताराम शुक्ला पर है. छत से पानी गिरने की वजह से सीताराम शुक्ला ने परशुराम के दरवाजे पर पक्की नाली बनवानी शुरू कर दी थी. जिसकी शिकायत बीजेपी नेता ने पुलिस से भी की थी. पुलिस वालों ने राजस्व का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया. इसके बाद बीजेपी नेता ने जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर भी इससकी शिकायत दर्ज कराई थी.

बीजेपी नेता की मां और बेटे की हत्या
खबर के मुताबिक पुलिस मंगलवार शाम जांच के लिए बीजेपी नेता के घर पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले थे. परिवार से बात करके पुलिस वापस लौट गई. पुलिस की वापसी के 2 घंटे बाद ही सीताराम और उसके परिवार ने बीजेपी नेता के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस घटना में उनकी 75 साल की मां और 3 साल के बेटे की मौत हो गई. पत्नी और बेटी बुरी तरह से घायल हैं. बताया जा रहा है कि पट्टीदारों ने पहले तो सभी को बुरी तरह से पीटा उसके बाद उन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking