News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: भाजपा विधायक के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2022  |  8:57 PM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: भाजपा विधायक के निधन पर आयोजित हुई शोक सभा WhatsApp

गोरखपुर।जनपद लखीमपुर-खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार से विधायक व भाजपा के कद्दावर नेता अरविंद गिरि के निधन की खबर मिलते ही बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर पर गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरी के नेतृत्व में गोस्वामी महासंघ के पदाधिकारियों ने शोक सभा का आयोजन किया। जहां अपनी शोक संवेदना जताते हुए आशुतोष दिवाकर ने कहा कि विधायक अरविंद गिरी के निधन की खबर से हम सभी मर्माहत हैं। भाजपा व गोस्वामी समाज ने एक उर्जावान व्यक्ति को खो दिया है। उनकी वाकपटुता के पक्ष-विपक्ष के लोग उनके मुरीद थे। वे सदैव जनसमस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक मुखर रहें।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

उनके निधन से भरपाई संभव नहीं है।सभी ने दो मिनट मौन रखकर उनके आत्मा की शांति और परिजनों को आत्म संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी, महामंत्री डाक्टर गोस्वामी गौरव भारती, कोषाध्यक्ष मनोज भारती, राष्ट्रीय मंत्री बृजेश गिरी, संगठन मंत्री अमरेन्द्र पुरी, मीडिया प्रभारी गुरुदत्त गिरि,जिला संयोजक गोस्वामी सतीश भारती सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking