News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ का जिला कार्यकारिणी घोषित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2023  |  5:02 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ का जिला कार्यकारिणी घोषित WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर।महानगर के मोहद्दीपुर स्थित शिवाला नगर में गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

रविवार को गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरी व राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी की देख-रेख में आयोजित की गई जिसमें महानगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गोस्वामी समाज के लोग उपस्थित रहे।बैठक में गोस्वामी समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरी व राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी के निर्देश पर गोरखपुर जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें हनुमान गिरी को जिलाध्यक्ष,जिला संयोजक सतीश भारती,जिला संरक्षक पवन गोस्वामी, अखिलेश गोस्वामी उपाध्यक्ष, राकेश गोस्वामी महामंत्री कृष्ण प्रताप गिरि उपाध्यक्ष,पंंकज गिरी महामंत्री, सतीश गोस्वामी संगठन मंत्री व दीपक गोस्वामी को मीडिया प्रभारी चुना गया।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरी ने कहा कि अपने समाज को अभी और गति देने की जरूरत है। समाज के जरुरत मंद लोगों की शिक्षा व रोजगार के लिए संगठन कृत संकल्पित है।वहीं राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी ने कहा कि गोस्वामियों की पहचान सनातन धर्म से हैैं।बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज भारती बृजेश गिरी अमरेन्द्र पुरी सहित अन्य लोगों ने भी समाज के विकास की बात कही।बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डा गोस्वामी गौरव भारती ने किया।इस दौरान कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामबृक्ष गिरी, विकास गोस्वामी,आलोक भारती, पशुपति भारती, संतोष गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking