News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: डॉक्टरों के पैनल की आयी रिपोर्ट डीडीयू छात्रा प्रिंयका ने की थी आत्महत्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2021  |  5:27 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: डॉक्टरों के पैनल की आयी रिपोर्ट डीडीयू छात्रा प्रिंयका ने की थी आत्महत्या

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में छात्रा प्रियंका की मौत पर 5 डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट आ गई है।DM किरण विजय आंनद के निर्देश पर गठित पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियोग्राफी का अध्ययन करके सुसाइड की पुष्टि कर दी है। आज एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि छात्रा ने सुसाइड किया था। उसकी हत्या किए जाने की सभी आशंका निराधार निकली हैं। इसलिए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि युवती के परिजनों ने जो भी आरोप लगाएं हैं उन्होंने जो भी मांग की है उनको ध्यान में रखते हुए पांच चिकित्सकों का एक पैनल गठित किया गया। इस पैनल में अनुसूचित जाति के दो डॉक्टर भी शामिल थे। पैनल ने छात्रा के पोस्टमार्टम का वीडियो देखकर व अन्य पहलुओं पर जांच की। परीक्षण में सामने आया कि छात्रा ने सुसाइड ही किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिल्कुल ठीक है। उसकी गलत व्याख्या करने से यह सब प्रॉब्लम खड़ी हुई थी।

आपके लिए और..- पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking