News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: घूस लेते वीडियो में कैद हुआ स्वास्थ्य विभाग का लिपिक, मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2022  |  11:01 AM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: घूस लेते वीडियो में कैद हुआ स्वास्थ्य विभाग का लिपिक, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। जिले के डीएम ने स्वास्थ्य विभाग में स्टिंग करवाकर विभाग के कलर्क को रिश्वत लेते पकड़वाया है। वीडियो में कलर्क रिश्वत लेते रिकार्ड हो गया है। इसके बाद डीएम ने सीएमओ को इस कलर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का निर्देश दिया है।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

रजिस्ट्री एवं संभागीय परिवहन कार्यालय में स्टिंग आपरेशन एवं डिकाय (प्रलोभन की जांच) के जरिए भ्रष्टाचार उजागर कराने वाले जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने स्वास्थ्य विभाग में भी स्टिंग आपरेशन कराया है। जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को कराए गए स्टिंग आपरेशन में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में दिव्यांग पटल पर कार्यरत लिपिक सत्यप्रकाश शुक्ला पांच हजार रुपये घूस लेते वीडियो में कैद हुआ है। लिपिक पर एफआइआर दर्ज कराने एवं विभागीय जांच कराने के लिए जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दुबे को निर्देश दिया है। लखनऊ से लौटने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी इस मामले में एफआइआर दर्ज कराएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking