News Addaa WhatsApp Group Join करें

Gorakhpur News/गोरखपुर: प्रेम-प्रसंग में भाई बना रोड़ा तो बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश..

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2022  |  10:45 AM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Gorakhpur News/गोरखपुर: प्रेम-प्रसंग में भाई बना रोड़ा तो बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश..

गोरखपुर। जिले में एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. दरअसल, लड़की का भाई बहन के प्रेम-प्रसंग का विरोध कर रहा था. इस मामले की शिकायत पीड़ित युवक की मां ने पुलिस से की. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने लड़की व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके लिए और..- रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे...

इस मामले के बारे में SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र अधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिया ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को रुखसाना नाम की महिला ने गुलरिया पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके पुत्र इरशाद पर जानलेवा हमला किया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया.

युवक की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था केस: रुखसाना ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि इरशाद पर जानलेवा हमला उसकी बहन आफरीन और उसके प्रेमी सूरज यादव ने किया. इरशाद इन दोनों के प्रेम-प्रसंग को लेकर विरोध कर रहा था. इसी वजह से आफरीन ने जानलेवा हमले की साजिश रची. पुलिस ने इस मामले में प्रेमी सूरज यादव और आफरीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज रही है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking