गोरखपुर। जिले में किडनैपिंग का शिकार हुई एक लड़की परिजनों से दुर्व्यवहार व मारपीट करना तीन पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। दुर्व्यवहार व मारपीट करने की शिकायत पर आरोपित तीन चौकी प्रभारियों को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने हटा दिया है। शहर के मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी पर युवक को बेरहमी से पीटने, बरही चौकी प्रभारी पर जनसुनवाई में लापरवाही व असुरन चौकी प्रभारी पर भाजपा नेता के साथ अभद्रता करने का आरोप था।
इसमें मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज रुद्र प्रताप सिंह को जहां निलंबित किया गया है वहीं झंगहा थाने के बरही चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर और असुरन चौकी इंचार्ज कुंवर गौरव सिंह को एसपी सिटी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। तीनों ही दरोगाओं पर पुलिस चौकी पर आए फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है।
एसएसपी के मुताबिक, कैंट थाने में एक लड़की के अपहरण का केस दर्ज है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज मोहद्दीपुर रुद्र प्रताप सिंह ने लड़की को बरामद करने की जगह उसके भाई को बुलाकर उसके साथ बदसलूकी की है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने गोपनीय जांच कराई और आरोप सही मिला। लिहाजा, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी तरह बरही चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह पर एक व्यक्ति ने पिटाई के आरोप लगाए थे। आरोप था कि मारपीट होने पर उसे चौकी में लाकर पीटा गया था। आरोप सही पाए जाने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। दूसरी तरफ, असुरन चौकी इंचार्ज रहे कुंवर गौरव सिंह पर ठेले वालों ने पिटाई करने का आरोप लगाया था।
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…