गोरखपुर (न्यूज अड्डा) । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया मंगलवार दोपहर अपने दो दिन के प्रवास पर गोरखपुर पहुंचेंगे।
मंगलवार अपराहन 2:00 बजे क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज पर स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम होगा तत्पश्चात महानगर व जिला के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्ष गण के साथ संगठनात्मक बैठक जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष चर्चा होगी जिसमें विशेष रुप से सदस्यता अभियान व अनुसूचित समाज की भागीदारी व वोट की महत्ता पर चर्चा होगी। सायंकाल 5:00 बजे भाजपा द्वारा टोल फ्री नंबर 7505403403 के द्वारा अनुसूचित बस्ती में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
बुधवार को संतकबीरनगर, पीपीगंज आदि जिलों में प्रवास के क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के द्वारा महानगर मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन ने दी।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…