News Addaa WhatsApp Group Join करें

Gorakhpur News/गोरखपुर: जयमाला डाल रहे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी स्‍टेज पर पहुंची पुलिस बोली-रोक दो शादी, जानिए पूरा मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 14, 2021  |  10:42 AM

1,326 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Gorakhpur News/गोरखपुर: जयमाला डाल रहे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी स्‍टेज पर पहुंची पुलिस बोली-रोक दो शादी, जानिए पूरा मामला!

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में एक विवाह समारोह के दौरान जयमाल स्‍टेज पर अचानक पुलिस पहुंच गई। यही नहीं पुलिस ने वर और वधू पक्ष के लोगों को तत्‍काल शादी रुकवाने का आदेश दिया। इस पर बवाल मच गया। शादी में मौजूद हर शख्‍स सकते में आ गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

हर कोई जानना चाहता था कि आखिर मामला क्‍या है। इस पर पुलिस ने जयमाल स्‍टेज पर ही खुलासा करते हुए दुल्‍हन और वहां मौजूद उसके परिवारीजनों को बताया कि जिस दूल्हे से आप लोग शादी कर रहे हैं वो पहले से शादीशुदा है। पुलिस के मुंह से ये बातें सुनते ही लड़कीवालों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। पुलिस ने दूल्हे को तत्‍काल हिरासत में लिया और थाने लेते गई। उधर, सोमवार सुबह दूल्‍हा बने शख्‍स की पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ थाने पहुंची। थाने पर पंचायत हुई। पंचायत के फैसले के मुताबिक वर पक्ष ने वधू पक्ष को दहेज में लिया गया सामान और लड़कीवालों द्वारा किया गए खर्च के रुपए लौटा दिए। इसके बाद उनमें समझौता हो गया। लड़की पक्ष ने तहरीर नहीं दी। थाने की पंचायत में हुए आपसी समझौते के आधार पर पुलिस ने दूल्‍हे को छोड़ दिया। मामला, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का है।

रविवार की इस क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। बारात रात करीब साढ़े दस बजे लड़की के घर पहुंची। दूल्‍हा के तिलक और द्वार पूजा के बाद जयमाल के लिए स्‍टेज पर पहुंचा। जयमाल भी हो गया। दूल्‍हा और दुल्‍हन ने एक-दूसरे के गले में जैसे ही जयमाला डाली वहां पुलिस पहुंच गई। उस वक्‍त रात के 12 बज रहे थे।

2014 में जिससे लव मैरेज की थी, उसी ने किया पुलिस को फोन: युवक ने 2014 में प्रेम विवाह किया था। यह विवाह अयोध्‍या के एक मंदिर में हुआ था। युवक की पहली पत्‍नी के मुताबिक वह अपने मायके में ही रहती थी। दोनों का चार वर्ष का एक बेटा भी है। इधर, युवक की शादी उसके मां-बाप ने दूसरी जगह तय कर दी। इस शादी के तय होने के बाद पहली पत्‍नी के पास युवक का आना-जाना कम हो गया। इसी बीच पहली पत्‍नी को कहीं से भनक लगी कि उसके पति की दूसरी शादी हो रही है। पहली पत्‍नी ने इस बारे में युवक से पूछा भी लेकिन वह इसे अफवाह बताता रहा। 12 दिसंबर की रात में पहली पत्‍नी को पता चला कि युवक की शादी तो आज ही हो रही है। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर मामले की शिकायत की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो विवाह समारोह में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने स्‍टेज पर चढ़कर तत्‍काल शादी रुकवा दी।

थाने पर पंचायत के बाद दहेज वापस कर पहली पत्‍नी के साथ लौटा दूल्‍हा: विवाह स्‍थल से पुलिस दूल्‍हे को थाने ले आई। सोमवार की सुबह पहली पत्‍नी की मौजूदगी में वर-वधू पक्ष के बीच पंचायत हुई। इस पंचायत में लड़के के घरवालों ने दहेज का सारा सामान और खर्च के रुपए लौटाकर किसी तरह लड़की वालों को समझौते के लिए मनाया। युवक ने अपनी पहली पत्‍नी से भी माफी मांगी। पंचायत के बाद युवक अपनी पहली पत्‍नी को लेकर वापस घर लौट गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking