News Addaa WhatsApp Group Join करें

Gorakhpur/गोरखपुर: स्‍टेज पर चढ़े प्रेमी ने दुल्‍हन की मांग में भर दिया सिंदूर, हक्‍का-बक्‍का रह गया दूल्‍हा! जानें फिर क्‍या हुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2021  |  10:57 AM

2,417 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Gorakhpur/गोरखपुर: स्‍टेज पर चढ़े प्रेमी ने दुल्‍हन की मांग में भर दिया सिंदूर, हक्‍का-बक्‍का रह गया दूल्‍हा! जानें फिर क्‍या हुआ WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र की एक शादी में चौंकाने वाली घटना घटी. जहां शादी के स्टेज पर दुल्हन के प्रेमी ने उसकी मांग भर दी और इसके बाद प्रेमी और दुल्हन आपस में लगे भी मिले. जानकारी के मुताबिक एक गांव में बुधवार रात शादी में अजीब वाकया हुआ और जयमाल के बाद स्टेज पर चढ़कर अचानक प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दी और ये देखकर दूल्हा वहां मौजूद लोग सन्न रह गए.

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

शादी में इस तरह की घटना को देखने के बाद मामला गरमा गया और दुल्हन के परिवारीजनों ने डायल 112 पर सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तीन बजे तक ग्राम प्रधान, बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों की मदद से मामला सुलझाया और दुल्हन को दुल्हे के साथ विदा कराया. हालांकि प्रेमी और दुल्हन की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव का युवक और उसी गांव की युवती का अफेयर चल रहा था और कुछ दिनों पहले प्रेमी बाहर चला गया. वहीं इस बीच परिवारीजनों ने युवती की शादी तय कर दी और जब प्रेमी को युवती की शादी की बात पता चली तो वह दो दिन पहले गांव आ गया और एक दिसम्बर को लड़की की शादी होनी था और बारात भी आ गई.

प्रेमी ने भरी मांग और दुल्हन मिली गले: वहीं शादी के दौरान दूल्हा व दुल्हन वरमाला के बाद स्टेज पर थे और इस बीच अचानक प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दी और प्रेमी और दुल्हन एक-दूसरे से लिपट गए. लेकिन वहां मौजूद दूल्हा व अन्य लोग इसे देखकर चौंक गए और दुल्हन के परिवारीजनों ने 112 नम्बर पर सूचना दी. वहीं इसी बीच दूल्हा और दुल्हन के परिवारीजनों के बीच विवाद शुरू हो गया और प्रेमी और दुल्हन एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे.

पुलिस के आते ही उतरी आशिकी: वहीं शादी पर हुए बवाल की जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया और वह अपने घर चला गया. इस बीच लड़की और दूल्हा के विवाद हुआ और इलाके के कुछ लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी की रस्में पूरी की और गुरुवार सुबह दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लेकर गया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking