News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: SSP ने शाहपुर थानेदार, हल्का दारोगा समेत समेत तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित, जाने पूरा मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2021  |  2:57 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: SSP ने शाहपुर थानेदार, हल्का दारोगा समेत समेत तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित, जाने पूरा मामला! WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर की शाहपुर पुलिस पर घर कब्जा कराने का संगीन आरोप लगा है. गोरखपुर में शाहपुर के थानेदार आनंद प्रकाश की शह पर दबंगों द्वारा जेसीबी से घर की बाउंड्री गिराकर कब्जा करने का दुस्साहस किया है. मामले की जानकारी होने पर गोरखपुर एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने दबंगों को जमीन कब्जा कराने के आरोप में शाहपुर थानेदार आनंद प्रकाश को मंगलवार की रात में निलंबित कर दिया है. साथ ही हल्का दारोगा सुनील मिश्रा और सिपाही राहुल कुमार भी सस्पेंड किए गये हैं. एसएसपी ने थानेदार, हल्का दारोगा और सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये हैं. उरुवां थानेदार रहे दुर्गेश सिंह को शाहपुर थाने का प्रभार मिला है। एसएसआइ कैंट रहे प्रविंद राय को उरुवां का थानेदार बनाया गया है।

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर कालोनी में स्थित जमीन पर दबंगों ने जेसीबी के जरिए एक अगस्त की सुबह घर की बाउंड्री को गिरा दिया. हैरानी की बात यह है कि थाने से महज चंद कदम के दूरी होने के बावजूद पीड़ित पक्ष की सूचना पर भी मौके पर छह घंटे तक शाहपुर पुलिस नहीं गयी. इतना ही नहीं मामले की जानकारी थानेदार आनंद प्रकाश द्वारा अपने आलाधिकारियों को नहीं दी गयी.

मामला एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के संज्ञान में आने पर एसएसपी ने सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। मंगलवार की रात में रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए।

गौरतलब है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीन के दर्जनों मामले विवादित हैं. ऐसे में पुलिस के दम पर भूमाफिया अपना उल्लू सीधा करने की जुगत में लगे रहते हैं. लेकिन इस बार एसएसपी ने शाहपुर थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की सख्त कार्रवाई के साथ बाकी के थानेदारों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का भी अल्टीमेटम दे दिया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking