News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: सी० एम० एस० एन० नर्सिंग कॉलेज के छात्राओ ने लैम्प लाईटिंग कार्यक्रम का किया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2023  |  8:01 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: सी० एम० एस० एन० नर्सिंग कॉलेज के छात्राओ ने लैम्प लाईटिंग कार्यक्रम का किया आयोजन

गोरखपुर। क्षेत्र के कुसुम्ही बाजार में स्थित चंद्रमौली स्वामीनाथ नर्सिंग एंण्ड पैरामेडिकल कालेज में जी० एन० एम० के तेरहवे बैच व ए०एन०एम०के बारहवे बैच की छात्राओं ने लैम्ब लाईटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम्स डा०सुरेखा किशोर एवं विशिष्ट अतिथि डा०नीरज चौधरी(डी०एम० कार्डियो)बी आर डी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, सोसाइटी की प्रेसिडेंट श्रीमती रंजना शाही,कालेज के चेयरमैन विशाल चंद्र शाही,वाइस चेयरमैन अमरेश ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के प्रतिमा को माल्यार्पण किया । कार्यक्रम के शुभारंभ में कालेज के छात्राओ ने स्वागत गीत गाया और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एम्स गोरखपुर डा०सुरेखा किशोर ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के निर्माण में हम सब को अपने दायित्व एवं जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए व अपने अगल बगल के लोगो को जागरूक करना चाहिए, जागरूकता से अनेक महामारी को दूर किया जा सकता है। नर्सिंग के छात्राओ पर अन्य के अपेक्षा और समाज की जिम्मेदारी है, नर्सिंग समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है।इस दौरान मुख्य अतिथि ने 2022के परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाली जी ०एन०एम०छात्रा अन्नया मिश्रा,सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह भी प्रदान कर छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप शिखा सिंह,शिक्षिका नेली थामस,सर्वेश कुमार,कंचन राय,मीना प्रजापति,पंकज चौधरी,सूर्या पांडेय,सुजीत कुमार,सत्यभान सत्यार्थी,सौरम श्रीवास्तव,मदन शाही,शम्भू शाही, रमाशंकर ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन वाइस चैयरमेन अमरेश ठाकुर ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking