News Addaa WhatsApp Group

गोरखपूर: होम साइंस की परीक्षा देने आई छात्रा ने यूनिवर्सिटी के ही स्टोर रूम में किया सुसाइड, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2021  |  6:36 PM

1,131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपूर: होम साइंस की परीक्षा देने आई छात्रा ने यूनिवर्सिटी के ही स्टोर रूम में किया सुसाइड, पढ़े पूरी खबर!

गोरखपुर। विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आई छात्रा ने यूनिवर्सिटी के ही स्टोर रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले की जानकारी होते ही विभाग के साथ साथ पुरे यूनिवर्सिटी में हडकंप मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटना की जांच में जुटी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज के रहने वाले विनोद कुमार की 24 साल की बेटी प्रियंका गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी थर्ड इयर की स्टूडेंट थीं। शनिवार को वह यूनिवसिर्टी में होम साइंस की परीक्षा देने आई थी। दोपहर करीब दो बजे उसने होम साइंस डिपार्टमेंट के स्टोर रूम में दुपट्‌टा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

थोड़ी देर बाद जब कुछ अन्य छात्राए वहां पहुंचीं तो उन्होंने वहां लड़की की फंदे से लटकी लाश देखी। उन्होंने शोर मचा कर विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद लड़की के मोबाइल फोन, पर्स और आधार के जरिए उसकी पहचान हो सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट सुधीर सिंह का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की? इसकी वजह तलाशी जा रही है। फिलहाल कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking