News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: सीएम सिटी में ट्रैफिक पुलिस ने अनूठे तरीके से लिया रिश्वत,वीडियो हो रहा वायरल! देखे वीडियो

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2021  |  11:49 AM

1,477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: सीएम सिटी में ट्रैफिक पुलिस ने अनूठे तरीके से लिया रिश्वत,वीडियो हो रहा वायरल! देखे वीडियो WhatsApp
Responsive image
  • ट्रैफिक हवलदार का रिश्वत लेने का वीडियो हो रहा वायरल

गोरखपुर | यातायात पुलिस के घूस लेने का ये तरीका देखकर लोगों ने अपने मजेदार कमेंट्स के जरिए पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली शुरू कर दी।

आपके लिए और..- संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर स्थित ठेले एवं ऑटो वालों से अपनी दबंगई भड़ास निकाल कर अनूठे तरीके से रिश्वत एक टेबल पर रखवा रहा है।
यह मामला सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद का है।
बड़े-बड़े सराहनीय कार्यों के दावे करने वाली गोरखपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा अब खुद बड़े बड़े पुलिस अफसरों के सामने खुद का सिर झुकाने पर मजबूर कर रहा है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें कई बार तो लोग रातों रात स्टार बन जाते है, तो कई बाकर उनकी असलियत सामने आ जाती है या उनकी चोरी पकड़ी जाती है।
गोरखपुर की यातायात पुलिस की करतूत का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा हैं जिसमे एक मुन्ना सिंह नामक ट्रैफिक हवलदार दिन दहाड़े रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है।
हालांकि ये वीडियो कुछ दिन का ही है जो कि अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला यह था कि यातायात हवलदार मुन्ना सिंह जो रेलवे बस स्टैंड पर अपने ड्यूटी में मुस्तैद था।
लालच जो ना करा दे।

वह अपने वर्दी के रौब पुलिसिया अंदाज में गन्ने की पेराई करने वाले ठेले से पैसे वसूलने लगे।
वहां पर यातायात के मुन्ना सिंह हवलदार ने यह भी कहा कि किस रोड पर जितने ऑटो वाले हैं सब के सब पैसा देते रहते हैं तुम क्यों नहीं दोगे जबकि गन्ने की पेराई करने वाले ने हाथ जोड़कर विनती करते हुए ₹50 रिश्वत मुन्ना सिंह को दिया, जबकि मुन्ना सिंह ने ₹50 रिश्वत की जगह और ज्यादा पैसे की मांग की।
लेकिन हाथ जोड़कर बिगड़ जाते हुए ठेले वाले ने ₹50 रिश्वत दे दिया और बोला कि अगले से बढ़ाकर कर दूंगा।
यह प्रकरण वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है।

क्या इस रिश्वतखोरी मामले में लीन यातायात के मुन्ना सिंह नामक हवलदार के विरुद्ध करवाई होगी.?
या ऐसे ही भ्रष्ट सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की भेंट चढ़ती रहेगी आम जनता।

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking