News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: दो प्रेमी–एक प्रेमिका सरेआम हुई जूतम–पैजार! मामला जान कर पुल‍िस भी रह गई दंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 21, 2021  |  8:05 AM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: दो प्रेमी–एक प्रेमिका सरेआम हुई जूतम–पैजार! मामला जान कर पुल‍िस भी रह गई दंग

गोरखपुर | पहले लोगो द्वारा यह कहते अक्सर सुना जाता था की एक अनार सौ बीमार—-! ऐसा ही एक मामला सीएम सिटी से सामने आ रही है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

पढिये-क्या है मामला
एक युवती से प्रेम करने वाले दो युवकों के बीच रविवार की रात में तरकुलहा गांव के पास मारपीट हो गई। घायल युवक ने डायल 112 पर फोन करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को ट्वीट करके 1.15 लाख रुपये, लैपटाप लूटे जाने की सूचना दे दी। जिसके बाद हंड़कंप मच गया। जांच में सच्चाई मालूम होने पर गुलरिहा पुलिस ने राहत की सांस ली।

एक ही युवती से दोनों फोन पर करते हैं बात
क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक सहज जन सेवा केंद्र चलता है। रविवार की रात में 8:30 बजे युवक ने पुलिस को सूचना दी कि दुकान से लौटते समय तरकुलहा गांव के पास बदमाशों ने पिटाई कर रुपये व लैपटाप लूट लिया। सूचना मिलते ही भटहट चौकी प्रभारी शैलेंद्र मिश्र मौके पर पहुंच गए। पूछताछ करने पर युवक ने पहले 44 हजार रुपये और फिर 95 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना दी। संदेह होने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि घायल युवक और आरोपित एक ही युवती से फोन पर बातचीत करते हैं। जिसको लेकर रविवार की रात में मारपीट हाे गई। रविवार की रात में कहासुनी होने पर मारपीट हाे गई। भटहट चौकी प्रभारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking