News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: ढाबे पर शराब के नशे में धत स‍िपाही का युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2021  |  10:59 AM

909 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: ढाबे पर शराब के नशे में धत स‍िपाही का युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल!

गोरखपुर। जिले के चौरीचौरा में शुक्रवार की रात में डुमरी खुर्द स्थित एक ढाबे में भोजन करने गए कुछ पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बेवजह बेरहमी से पीट दिया। पिटाई का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात में डुमरी खुर्द स्थित एक ढाबे पर युवक खाना खाने के लिए गया था वहां पहले से मौजूद चार पीआरवी जवान शराब पी रहे थे। वह अभी खाने का आर्डर दे रहा था कि सादी वर्दी में मौजूद एक सिपाही ने उसे आकर टोका कि वह बार-बार उसे क्यों देख रहा है। वह जब तक कुछ समझता, सिपाही उसकी पिटाई करने लगा। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचा दूसरा सिपाही भी उसकी पिटाई करने लगा। घटना ढाबे पर लगी सीसीसीटी कैमरे में कैद हो गई। सिपाही की मनमानी का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने चौरीचौरा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है.

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking