गोरखपुर। रामगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई इस बाबत पुलिस अधीक्षक महोदय का प्रेस विज्ञप्ति जारी हुआ जिसमें बताया गया पुलिस चेकिंग कर रही थी होटल के एक कमरे में तीन व्यक्ति मौजूद थे पुलिस वहा पहुंची तो हड़बड़ाहट में एक व्यक्ति गिर गया जिससे उसे चोट आ गई पुलिस ने उसको हॉस्पिटल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई इस घटना में कार्यवाही करते हुए छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया बताते चलें युवक जिसकी मृत्यु हो गई वह कानपुर का निवासी था जिसका नाम मनीष गुप्ता था युवक की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उसके पति मनीष गुप्ता को बहुत ही ज्यादा पीटा गया है जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई है इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी नार्थ के हाथ में सौंपी गई है उनकी रिपोर्ट के अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।
गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…
गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…
गोरखपुर । गोरखपुर की होनहार बेटी रितिका चौबे ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के…
बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…