News Addaa WhatsApp Group

गोसाईंपुर भेडिहारी गांव निवासी युवक का नहर में मिला शव

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 22, 2025  |  9:38 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोसाईंपुर भेडिहारी गांव निवासी युवक का नहर में मिला शव

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर पुल के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में सोमवार को एक युवक का शव देखकर आस पास चौराहे पर सनसनी फ़ैल गई। नहर से कुछ लोग शव को बाहर करने के प्रयास में जुटे हुए थे, सूचना पर खड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर युवक के परिजन मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के गांव गोसाईंपुर भेडिहारी निवासी पूर्णमासी ने बताया है कि वह अपने बेटे जिसकी मानसिक स्थिति कुछ सही नहीं थी का दवा कराने गोरखपुर ले गया था, घर वापस आने के दौरान उसका बेटा सुनील हरिजन ऊर्फ सोनू 28 वर्ष नहर में खुद गया और लापता हो गया तभी से उसकी तलाश कर रहा था, सोमवार को बंजारी पट्टी नहर में शव होने की सूचना पर घर वालों ने आकर नहर से शव निकाल कर पहचान की। खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, एसआई रणजीत तिवारी, कांस्टेबल धीरज राव आदि ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करा पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

मृतक की शादी हो गई थी और परिवार के लोग थाने पर मौजूद रहे। एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking