News Addaa WhatsApp Group

गोष्ठी में किसानों को कम लागत में अच्छी खेती करने की दी गई जानकारी

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 19, 2024  |  7:20 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोष्ठी में किसानों को कम लागत में अच्छी खेती करने की दी गई जानकारी

वोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मंसूरगंज में किसान क्राफ्ट कंपनी द्वारा सूखे में धान बुआई प्रद्योगिकी प्रदर्शन व आयोजित किसान गोष्ठी संपन्न हुई I जिसमें विशेषज्ञों द्वारा आए हुए किसानों को कम लागत में अच्छी खेती करने की जानकारी दी गई I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो कि 19 नवंबर दिन मंगलवार को कप्तानगंज विकास खंड के मंसूरगंज में ज्ञानोदय इंटर कालेज में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए प्राविधान कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि धान की खेती और उत्पादकता का भारत की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है I पानी की कमी और किसानों के अंदर फसलों की बुआई को लेकर जानकारी का अभाव जैसी विभिन्न समस्याएं फसलों के उत्पादन पर विशेष रुप से प्रभाव डाल सकते है I धान की फसलों की बढ़ती हुई समस्याओं से निपटने के लिए किसान क्राफ्ट कंपनी ने ड्राई डायरेक्ट सीडेड राइस की नई किस्में विकसित की है I

इसी कड़ी में किसान क्राफ्ट कंपनी के फसल विशेषज्ञ आलोक जैन ने कहा कि सूखे में सीधे धान की खेती का महत्वपूर्ण लाभ है इसमें नर्सरी, पोखरिंग, समतलीकरण और रोपाई की आवश्यकता नही होती है I रबी के फसलों की बुआई के समय किसानों को फसल चक्र अपनाते हुए दालों, सब्जियों, तिलहनों के साथ ही साथ सहफसली खेती पर जोर देने की जरूरत है I इससे खेत की मिट्टियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है I जिससे किसानों के पैदावार में इजाफा होने की प्रबल संभावना रहती है I गोष्ठी को किसान क्राफ्ट कंपनी के सेल्समैन रविकांत सिंह ने भी संबोधित किया I ज्ञानोदय इंटर कालेज मंसूरगंज के प्रबंधक प्रभाकर उपाध्याय के खेत में कंपनी द्वारा विजिट भी कराया गया I

इस अवसर पर पड़ोसी जनपद महराजगंज के सीतलापुर ग्राम सभा से किसान रमेश पटेल, हरपुर मछागर से नागेंद्र साहनी, मंसूरगंज से देवेंद्र उपाध्याय, संजय राजभर, महेंद्र शर्मा, जीवन यादव, कुंदूर से सहायक अध्यापक बुद्ध उपासक कश्यप उर्फ मोनू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking