News Addaa WhatsApp Group

गोवध तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, सेवरही पुलिस ने 20 लाख का ट्रक किया जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 13, 2025  |  6:34 PM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोवध तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, सेवरही पुलिस ने 20 लाख का ट्रक किया जब्त

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेवरही पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेवरही पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के एक ट्रक वाहन को जब्त किया है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान के क्रम में आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा यह जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, जब्त किया गया ट्रक वाहन मु0अ0सं0-120/2025 से संबंधित है, जिसमें धारा 109, 3(5), 325 बीएनएस, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर में मुकदमा पंजीकृत है। उक्त मामले में प्रयुक्त एक अदद ट्रक वाहन संख्या UP21BN4807 को धारा 5ए गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत जब्त किया गया है।

थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय का कहना है कि गोवध तस्करी और पशु क्रूरता जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ जिले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में न केवल आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि अपराध में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त कर तस्करी के नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।

जब्तीकरण की गई सम्पत्ति का विवरण इस तरह है,एक अदद ट्रक वाहन वाहन संख्या : UP21BN4807 अनुमानित कीमत : लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही जब्तीकरण की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम मे धीरेंद्र राय, थाना अध्यक्ष, थाना सेवरही,आनंद राय, कांस्टेबल, पवन कुशवाहा, कांस्टेबल, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर की अहम रोल रही हैं।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज बोले!

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश कुमार सिंह ने इस संवाददाता से स्पष्ट किया है कि जनपद में गोवध तस्करी, पशु क्रूरता एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking