News Addaa WhatsApp Group

जन- जन तक पहुंच रही है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं- विधायक

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 7, 2023  |  7:59 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जन- जन तक पहुंच रही है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं- विधायक
  • खड्डा विकास खण्ड के एकडंगी एवं कोप जंगल ग्राम पंचायत में अन्त्येष्टि स्थल का शिलान्यास/भूमिपूजन कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के एकडंगी और कोप जंगल गांव में 24 लाख की लागत से अंत्येष्ठि स्थल का विधायक विवेकानंद पाण्डेय और ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने शिलान्यास किया।मंगलवार को एकडंगी गांव में ग्राम प्रधान राजकुमार साहनी और कोपजंगल में ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा की उपस्थिति में विधायक विवेकानंद पाण्डेय और ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने गांव में बनने वाले अंत्येष्ठि स्थल का पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया गया। एकडंगी नहर पर बने खड़ंजा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि आज भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास होता है। ग्राम प्रधान एकडंगी राजकुमार साहनी और कोप जंगल ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और आभार ज्ञापित किया।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ संग्राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, सरवन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking