हाटा/कुशीनगर। हाटा नगरपालिका परिसद् के वार्ड नंबर 20 गोपालनगर मदरहा में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रुद्र महायज्ञ के लिए बुधवार को आचार्य पंडित कृष्णमोहन मिश्र जी के नेतृत्व में हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुष हाथों में कलश लेकर चल रहे थे।यात्रा जिस रास्ते से गुजर रही थी वहां का वातावरण भक्ति में हो जा रहा था। मदरहा प्राथमिक विद्यालय से सैकड़ों महिलाएं-पुरुषों के साथ यज्ञ स्थल से निकाली कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए खाकी बाबा की कुटी पर स्थित घाट पर पहुंची।यहां पर श्रद्धालु कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए।यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित हुआ।इस मौके पर आचार्य पंडित कृष्णमोहन मिश्रा ने प्रवचन करते हुए कहा कि रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा के माध्यम से परिक्रमा,प्रणाम और प्रसाद के द्वारा दैहिक,दैविक तथा भौतिक ताप,संताप,परिताप तीनों कष्ट कम होता है।गंगा विष्णुपदी है,डुबकी लगाते ही शिव का रूप तथा कमंडल या कलश मे लेकर चलने पर ब्रह्मा का रूप प्रदान करती है गंगा की अविरल धारा हम सब को निरंतर कर्म की प्रेरणा देती हैं गंगा की शुद्धता और अगुणों से दूर रहते हुए भक्ति परोपकार दूसरों की सहायता करुणा का संदेश देती है जैसे गंगा हरिद्वार से चलकर प्रयाग होते हुए सभी बाधाओं का सामना करते हुए सागर में समाहित होकर सागर बन जाती है वैसे ही हम मनुष्यों के जीवन में विश्वास के साथ कर्म हो तो कठिनाई के बावजूद भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।कलयुग में कर्म युक्त विश्वास ही फल बन जाता है विश्वास नि:संदेह विनाश का कारण बनता है कहां की गीता में भगवान ने कहा शंकायुक्त जिवात्मा विनाश को प्राप्त होता है।अतः विश्वास अचल,अटल औरअडिग होना चाहिए। किसी भी विषम परिस्थिति में चलायमान और डिगायमान नहीं होना चाहिए।
इस मौके पर सभासद सुकाई मद्धेशिया,राणा प्रताप सिंह,अमरनाथ सिंह(भोला), हरिंदर सिंह, सुरेंद्र मल्ल, रामभरोसा तिवारी,विनोद सिंह, गामा सिंह,अजय गौड,रामाशंकर सिंह, कमलेश सिंह, विद्या सिंह,नगेंद्र सिंह, पप्पू सिंह,राहुल मल्ल,अभिषेक सिंह अभिनव, गोपाल,धर्मेंद्र, अमरजीत सिंह व समस्त ग्रामवाशी उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…