News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला रेलवे स्टेशन से गायब बच्ची को जीआरपी गोरखपुर ने किया सकुशल बरामद,परिजनों को सौपा!

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 1, 2021  |  9:30 PM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला रेलवे स्टेशन से गायब बच्ची को जीआरपी गोरखपुर ने किया सकुशल बरामद,परिजनों को सौपा! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला रेलवे स्टेशन से गायब बच्ची का सुराग जीआरपी गोरखपुर पुलिस टीम ने कर लिया है। बुधवार को बच्ची की सकुशल बरामदगी कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्ची को पाकर परिजनों ने जीआरपी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक जीआरपी रेलवे गोरखपुर व सीओ जीआरपी रचना मिश्रा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रेलवे गोरखपुर उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जीआरपी व सर्विलांस टीम को जनपद देवरिया निवासी श्रीमती अन्नू दूबे द्वारा जीआरपी थाना गोरखपुर में 29 अगस्त को प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी बेटी परी 02 वर्ष रामकोला स्टेशन से गायब हो गई है। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ आवेदिका के मोबाइल नम्बर का प्राप्त सीडीआर द्वारा कडाई से पुछताछ व जांच के बाद चौकाने वाले तथ्य सामने आए। प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला द्वारा अपने प्रेमी को फंसाने के उद्देश्य से स्वयं अपनी बच्ची को छुपा दिया गया था। उसके बताये स्थान से बुधवार को सकुशल बरामदगी कर महिला के पति व जीजा को थाने बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया गया है। बरामदगी टीम में पड़रौना जीआरपी चौकी इंचार्ज राजनारायण यादव, एस आई अजीत चौधरी, हे.कां. अशोक गिरी, सर्वजीत यादव, राजीव यादव, छोटेलाल सिंह, महिला हेड कां. रीता यादव, कां. शाकिर, उमाशंकर सिंह व सर्विलांस शाखा के इन्दूप्रकाश आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking