News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुमशुदा ब्यक्ति की तलाश, परिजनों को अनहोनी की आशंका

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jul 31, 2025  |  6:38 PM

244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुमशुदा ब्यक्ति की तलाश, परिजनों को अनहोनी की आशंका WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर .घर से नेटवर्किंग कंपनी आरसीएम की मीटिंग को बता कर महाराजगंज जनपद अंतर्गत ठूठीवारी के लिए गए योगेंद्र कुमार सोनी को पुनः घर वापस न लौटने पर परिजनों द्वारा संबंधित थाने को अवगत करा दिया गया l उक्त प्रकरण के वावत पुलिस गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर जहाँ आवश्यक कार्यवाही में लगी हुई है l वहीं परिजन भी अपने स्तर से युवक की तलाश करते हुए अनहोनी की आशंका से परेशान दिख रहे हैं l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

विदित हो, कि थाना कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर निवासी कुंजविहारी शर्मा के बड़े पुत्र योगेंद्र कुमार सोनी उम्र लगभग 47 वर्ष बीते 22 जुलाई मंगलवार को अपने दोस्त द्वारा फोन कर नेटवर्किंग कंपनी आरसीएम की मीटिंग के लिए बुलाने पर दोस्त संग जनपद महराजगंज के ठूठीवारी के लिए जाने की बात को कह कर घर से निकले l और पुनः घर वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए l जिस बात को लेकर थाना कप्तानगंज की पुलिस को प्रकरण से अवगत कराते हुए पिता द्वारा कार्यवाही की माँग की गई l और मामला संज्ञान में आने पर पुलिस गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुड़ गई l तथा इधर परिजन भी अपने स्तर से तलाश में लग गए l परंतु युवक को दोस्त के साथ मीटिंग के लिए घर से निकले हुए काफी दिन होने के कारण परिजन अब काफी चिंतित दिख रहे हैं l और युवक की तलाश में भाग दौड़ करते हुए किसी अनहोनी को लेकर परेशान भी हो रहे हैं l

युवक का हुलिया इस प्रकार से है रंग गोरा और चेहरा गोल है l युवक आँख पर चश्मा पहने हुए है l तथा युवक हल्का आसमानी कलर का शर्ट और ब्राउन कलर का पैन्ट पहने हुए है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking