Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

हनुमानगंज: अज्ञात वाहन की ठोकर से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Nov 30, 2024, 7:04 PM IST • अब तक 183 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल निवासी छांगुर निषाद की एक 5 वर्षीय मासूम बेटी की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जिसके बाद दाह संस्कार कर दिया गया।

शुक्रवार की सुबह रामपुर जंगल गांव निवासी छांगुर निषाद की 5 वर्षीय बेटी रागिनी गांव से निकलने वाली बेलवनियां रोड़ पर पंचायत भवन की ओर किसी काम से गई थी, इसी बीच तेज रफ्तार किसी वाहन के चपेट में आ गई और वाहन के ठोकर लगने से सड़क किनारे झाड़ी में छिटककर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को उनकी मांग पर सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi