News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज : नाबालिग किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले दो युवक 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 6, 2024  |  8:49 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज : नाबालिग किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले दो युवक 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक फरार हुए दो अभियुक्तों को हनुमानगंज पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों ने बताया कि एकतरफा प्यार करने और लड़की को डराने-धमकाने की नियत से घास में डालने वाला केमिकल को कोल्डड्रिंक के बोतल में भरकर लड़की के ऊपर फेंका था, फिलहाल लड़की का इलाज जारी है, दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी अपने घर के बरामदे में सायं काल झाड़ू लगा रही थी तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो गए। किशोरी स्थानीय एक इंटर कालेज में 10वीं की छात्रा है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और तहरीर प्राप्त कर अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 190/24 धारा 78 (1), 118 (2) बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए 24 घंटे के अंदर अभियुक्त मुकेश राजभर एवं सूरज राजभर निवासी केरवनिया थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल एवं पुलिस टीम शामिल रही।

वहीं घटना का खुलासा करते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने सख्त लहजे में ऐसे मनचलों एवं युवकों को जो किसी लड़की का पीछा करते हैं या किसी ऐसी घटनाओं को अंजाम देंगे कुशीनगर पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात भी की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking