News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी का हत्यारा गिरफ्तार, जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 11, 2024  |  6:39 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी का हत्यारा गिरफ्तार, जेल
  • ड्यूटी पर तैनात पीआरडी के जवान रमाकांत की सर पर लोहे के राड से प्रहार कर हत्या

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी के ड्यूटी दौरान किए गए हमले और मौत की घटना को अंजाम देने वाले शातिर हत्यारे को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

बताते चलें कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी कस्बे में रात्रि ड्यूटी पर पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी मौजूद थे, उनके साथ जवान आनंद तिवारी एवं सिपाही सत्यवान यादव की भी ड्यूटी थी लेकिन आनंद तिवारी और रमाकांत तिवारी ही ड्यूटी पर थे कि आधी रात्रि को छितौनी कस्बा निवासी बदमाश युवक विपिन वर्मा जवानों से उलझने लगा और आनंद तिवारी के पुलिस चौकी पर सूचना देने जाने के बाद उत्तेजित होकर बदमाश युवक ने लोहे के राड़ से ताबड़तोड़ वार कर रमाकांत तिवारी को मरणासन्न कर दिया।

सूचना पर थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित हत्यारे के विरुद्ध मु.अ.सं.192/2024 धारा 103(1) और 352 बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त विपिन वर्मा पुत्र रामविलास वर्मा निवासी कस्बा छितौनी थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय कुमार पटेल, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, एसआई शमशेर यादव, हेड कांस्टेबल चन्द्रभान यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking