News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: पनियहवा में आग लगने से 5 दुकानें खाक, लाखों की क्षति….एक दुकानदार ने आग से दुकान घिरा देख भागकर बचाई जान

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 26, 2023  |  10:16 AM

103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: पनियहवा में आग लगने से 5 दुकानें खाक, लाखों की क्षति….एक दुकानदार ने आग से दुकान घिरा देख भागकर बचाई जान WhatsApp
Responsive image
  • अज्ञात कारणों से लगी आग से दो मोटरसाइकिल, फ्रिज, इन्वर्टर सहित दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर अंग्रेजी शराब भट्ठी के सामने बीती रात 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से मछली भूंजा आदि दुकानदारों के पांच दुकान जल कर राख हो। दुकान में सो रहे एक दुकानदार ने आग की लपट देख दुकान से भागकर किसी तरज्ह अपनी जान बचाई। अग्निकांड में फ्रीज, काउन्टर, कुर्सी, मेज, इन्वर्टर, रसोई गैस सहित दो मोटरसाइकिल जलने से लाखों की क्षति का अनुमान है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

पनियहवा चौराहे पर एन एच 727 के बगल में अंग्रेजी दुकान के सामने प्रेम जायसवाल, श्रीराम साहनी, आलोक चन्द्र, राजन गुप्ता सहित राधेश्याम गुप्ता की दुकान में सोमवार की मध्य रात्रि में अचानक आग की लपटे उठने लगीं। लपटे उठती देख लोगों ने शोर मचाया। प्रेमलाल जायसवाल दुकान में सोये हुए थे। आग की लपट देख किसी तरह उठकर भागा और जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंचीं। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी की घटना में पांच दुकानें जलकर खाक हो गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking