News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 5, 2024  |  9:45 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के समीप मंगलवार की देर सायं अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक से जा रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने सहित आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगार गांव निवासी रमेश सिंह किसी काम से घर से पनियहवा की ओर आए थे। मंगलवार की सायं 7 बजे के लगभग पनियहवा के समीप ही किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए और सर में गम्भीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक के बड़े भाई का निवास नगर पंचायत छितौनी के विवेकानंद नगर में बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों को सूचना दे दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking