News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: बाघ या किसी हिंसक जानवर के रिहायशी इलाके में विचरण से लोगों में भय का माहौल व्याप्त

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 30, 2024  |  9:29 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: बाघ या किसी हिंसक जानवर के रिहायशी इलाके में विचरण से लोगों में भय का माहौल व्याप्त WhatsApp
Responsive image
  • वन विभाग सर्च आपरेशन में जुटा, पदचिन्ह देख जानवर का लगा रही है सुराग
  • छितौनी पानी टंकी के समीप और सीसीटीवी में कैद है जानवर की तस्वीर
  • तीसरे दिन फिर दिखा जंगली जानवर

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी पानी टंकी के समीप बाघ के समान हिंसक जंगली जानवर का क्षेत्र में बने रहने से लोग भयभीत हैं वहीं रविवार को बाघ के समान शावक को एक बार फिर देखकर आस पास के लोगों में भय बना हुआ है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

छितौनी नगर पंचायत में सीसीटीवी कैमरे में कैद एक बाघ के समान छोटे आकार का जानवर देख लोग भयभीत हो गए और आस- पास के लोग खेती किसानी के लिए जाने से कतराने लगे, दूसरे दिन इस जानवर को पानी टंकी के समीप झाड़ी के समीप देखकर किसी ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जिसका संज्ञान लेकर वन विभाग के रेंजर श्री प्रकाश पाण्डेय, डिप्टी रेंजर अमित तिवारी एवं वन विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाकर जानवर के पदचिन्ह ढूंढने में लगे रहे और पद्चिन्ह देखकर लोगों को सतर्क किया। रविवार को एक बार फिर बाघ के शावक (बच्चे) को देखकर लोगों में भय व्याप्त हो गया है और लोग खेतों की ओर जाने से डरने लगे हैं। वहीं वन विभाग लगातार खोजबीन करने में जुटी हुई है।

रेंजर श्री प्रकाश पाण्डेय का कहना है कि तस्वीर में दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली के समान अथवा बाघ का छोटा बच्चा हो सकता है, स्थानीय लोगों से विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking