खड्डा/कुशीनगर।आगामी पर्व चैत्र रामनवमी तथा ईद को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर हनुमानगंज थाने के जनसुनवाई कक्ष में गुरूवार को एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभी से प्रेम व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि त्योहार हमें सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है, इसलिए त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपसी प्रेम व सद्भावना खराब हो। बैठक को संबोधित करते हुए एसएचओ रामसहाय चौहान ने कहा कि क्षेत्र में अमन व शांति बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए। कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान ग्राम प्रधान दीपराज कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा, औरंगजेब सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…