News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज धर्मांतरण का मामला गरमाया, कार्रवाई न होने पर हियुवा जिलाप्रभारी ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 14, 2021  |  8:03 PM

935 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज धर्मांतरण का मामला गरमाया, कार्रवाई न होने पर हियुवा जिलाप्रभारी ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही
  • मंगलवार को प्रार्थना सभा में जुटे लोगों को देखकर जताई हैरानी
  • हियुवा ने कार्रवाई न होने पर जताई चिंता, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के माघी भगवानपुर गाँव के 15 से अधिक परिवारों के चल रहे धर्मांतरण की जानकारी पर मंगलवार को हियुवा के जिला प्रभारी डा.राम अधार राजभर ने प्रतिनिधि मण्डल के साथ गांव का जायजा लिया। प्रार्थना सभा में जुटे लोगों को देखकर हैरानी जताई। उन्होंने हनुमानगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने की दशा में मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही।

आज की हॉट खबर- पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

मंगलवार को हियुवा जिला प्रभारी डा.रामअधार राजभर, ब्लाक महामंत्री गंगासागर सिंह, जितेन्द्र सिंह, छोटेलाल पाल, जुगुनू पांडेय, प्रधान आनंद चौहान, प्रदीप मिश्रा, राकेश विश्वकर्मा, मुन्ना जायसवाल आदि गाँव में पहुँचे तो देखा की वहाँ पर एक जगह पर लगभग पचास लोग ईसाई धर्म का प्रार्थना कर रहे थे। जिला प्रभारी ने बताया की इस गाँव के मुसहर व अन्य जाति के लगभग तीस परिवारों को पानी पिलाकर बीमारी ठीक करने सहित अन्य प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से दूर किया गया है। कहा कि तहसील क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गाँव में ईशाई मिशनरी सक्रिय हैं।उन्होंने चेतावनी देते हुए सीधे- सीधे पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक से वार्ता करने व तहरीर के बावजूद पुलिस कार्यवाई करने से बच रही है। श्रीराजभर ने कहा की इस मामले को शीघ्र ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के संज्ञान में लाएंगे।

इस संबंध में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने बताया की नियम कानून का पालन किए बगैर धर्मांतरण गलत है, स्थानीय थाने को त्वरित कार्यवाई का निर्देश दिया जा रहा है।

सुने क्या बोले हियुवा जिला प्रभारी!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking