News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: नाले में उतराता मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 11, 2024  |  7:57 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: नाले में उतराता मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तुर्कहीं नाले में रविवार को एक अधेड़ का पानी में उतराता शव देख सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर करा शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम में भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

रविवार की दोपहर हनुमानगंज थाने के तुर्कहीं नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का नाले में शव उतराते देख लोगों की भीड़ जुट गई, सूचना पर हनुमानगंज एसओ अजय पटेल, सिपाही अमित यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर कराया और शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान बिहार प्रांत के पिपरासी थाना के बहरी स्थान गांव निवासी चुलाई साहनी उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नाले में डूबने से मौत हुई है, फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking