खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा के समीप कर्महवा मौजे के सरेह में रविवार को शीशम के पेड़ से एक अधेड़ का शव लटकता देख लोगों ने शोर मचाया। सरेह में देखने भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार शिनाख्त कराई और शव को पंचनामा करा पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
पनियहवा के समीप कर्महवा सरेह में रविवार की सुबह गन्ने की छिलाई करने जा रहे मजदूरों ने गन्ने के खेत के पास मेड़ पर शीशम के पेड़ से एक अधेड़ व्यक्ति को रस्सी के सहारे लटकते देख शोर मचाया तो आस- पास सनसनी फ़ैल गई। सूचना आम होते ही देखने भीड़ जुट गई।
सूचना पर हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल, एसआई मनोज द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और शिनाख्त कराई तो अधेड़ व्यक्ति की पहचान नगर पंचायत छितौनी के वार्ड संख्या 2 निवासी सेतबान पुत्र नरायन उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत मृतक का स्वयं का है। पेड़ के नीचे बिस्कुट एवं कुछ हड्डियां देखी गई हैं और नई रस्सी से गला बांधकर लटकते देखा गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम में भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक पत्थर बिछाने का काम करता था और अक्सर घर से बाहर रहकर मजदूरों का भोजन आदि बनाने और मजदूरी करने का काम करता था, उसका तीन दिन पहले घर से काम करने को जाने को कहकर घर से निकलने की चर्चा है। मृतक के दो पुत्र बाहर रहकर मजदूरी आदि करते हैं।
मौत की खबर सुनकर परिजन शोकाकुल हैं। एसआई मनोज द्विवेदी ने बताया कि शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…