News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 22, 2024  |  6:12 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक 20 वर्षीय नव विवाहिता की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई में जुटी है। मृतका के भाई ने बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

बता दें कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव जिंदाछपरा गांव में बुधवार की देर शाम विक्की यादव 22 वर्ष की पत्नी रानी 20 वर्ष का घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि रानी और विक्की का प्रेम विवाह पांच माह पूर्व ही हुआ था। विवाहिता रानी का मायका खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में और शम्भू यादव की पुत्री है। रानी का देर शाम लगभग नौ बजे अपने घर जिन्दा छपरा में ही फंदे से लटकता शव मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची हनुमानगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के भाई दीनदयाल यादव ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया है कि पति विक्की ऊर्फ विनय, सास विमल देवी ने दहेज के लिए बेरहमी से मारने पीटने और प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है वहीं भसुर और ससुर पर पर भी दहेज के लिए बेरहमी से मारपीट करने और प्रताड़ना करने को आरोपित किया है। हनुमानगंज पुलिस मामले के छानबीन एवं कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ उमेश भट्ट ने बताया कि विवाहिता के मृत्यु से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking