खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए हनुमानगंज पुलिस को तहरीर सौंपी हैं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़की के पिता ने पांच दिन पूर्व हनुमानगंज पुलिस को नामजद तहरीर देकर बताया है कि गांव का ही एक युवक उसके 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। काफ़ी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
पीड़ित पिता के तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने युवक के विरुद्ध धारा 363 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई है। अभी तक उक्त लड़की घर नहीं पहुंची है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…