खड्डा/कुशीनगर। सोमवार की देर रात हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन झोपड़ियों समेत आधा दर्जन बकरियां व गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। काफी प्रयास के बाद आग को काबू में कर बुझाया जा सका।
सोमवार को नगर पंचायत छितौनी के पनियहवा निवासी लल्लन, कृष्णा व अनिल साहनी रोज की भांति भोजन कर घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर में अज्ञात कारणों से आग की तेज लपट देख बाहर से लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। किसी तरह घर के भीतर से लोग बाहर भाग कर अपनी जान बचा पाए।लेकिन घर में बंधी आधा दर्जन बकरियों की जलने से मृत्यु हो गई। वहीं तीन रिहायशी झोपड़ी, नकदी, बर्तन व गहनें भी जल गए।मंगलवार की सुबह पहुंचें तहसील के राजस्वकर्मियों ने क्षति का आकलन किया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…