News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: प्रभारी निरीक्षक ने मुसहर समाज के बीच केक व मिठाई बांटकर मनाया नव वर्ष

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 1, 2023  |  4:53 PM

780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: प्रभारी निरीक्षक ने मुसहर समाज के बीच केक व मिठाई बांटकर मनाया नव वर्ष
  • वर्ष के पहले दिन प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज पहुंचे मुसहर बस्ती, केक काट बांटी मिठाई व उपहार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव हनुमानगंज के मुसहर बस्ती के बच्चों, वृद्धों और जरूरतमंदों में रविवार को नव वर्ष की सुबह हनुमानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ केक काटकर मिठाई और उपहार वितरित किया। जिसे पाकर बुजुर्ग व बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि पुलिस ने नव वर्ष की खुशियों का एहसास कराने के लिए मुसहर समुदाय के बच्चों और महिलाओं के बीच, केक काटा और मिठाई बांटी।

उन्होंने कहा कि मुसहर समाज में गरीबी के वजह से असहाय लोगों की जेब ढीली हो चुकी है, जिसका साफ असर त्योहारों पर भी दिख रहा है। उन्होंने के मुसहर बस्ती के बच्चों, वृद्धों और जरूरतमंदों में मिठाई बांटा जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान उनके साथ कान्स्टेबल उमाशंकर यादव, विवेकानंद पटेल, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking