News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: लूट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 28, 2023  |  8:13 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: लूट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे के समीप जुलाई महीने में पत्रकार के साथ बाइक एवं नकदी लूट की घटना के मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव को हनुमानगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

बताते चलें कि बीते 26 जुलाई को बेलवनिया बंधे पर आधा दर्जन बदमाशों ने थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी निवासी पत्रकार दिवाकर कुमार को चाकू व असलहा दिखाकर बाइक व नगदी रूपए लूट लिए थे। पीड़ित दिवाकर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ केस दर्ज कर खुलासा करते हुए सुरेंद्र यादव निवासी नरकहवा समेत 7 आरोपियों के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 395 के तहत केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बाइक व नगदी बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया था। घटना में शामिल सुरेंद्र यादव को बृहस्पतिवार को बेलवनिया पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अजय पटेल, एसआई मनोज द्विवेदी, सिपाही प्रेम शंकर गुप्ता, अमित यादव, ज्ञानप्रकाश चौहान, विकास यादव, विनय कुमार शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking