खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग किशोरी व उसको गायब करने वाले युवक को हनुमानगंज पुलिस ने बेलवनियां चौराहे के समीप से हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। किशोरी के पिता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
बताते चलें कि थानाक्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित पिता ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 16 साल की बेटी का पड़ोस के युवक ने अपहरण कर लिया है। बताया कि शुक्रवार की देर रात वह सो कर जागने के बाद देखा कि जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसका फाटक खुला था। जब वह अंदर पहुंचा तो अन्य बच्चे सो रहे थे, लेकिन 16 वर्षीय बेटी मौजूद नहीं थी। इधर-उधर ढूंढे, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसने पड़ोस के एक युवक पर अक्सर घर आने जाने का आरोप लगा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खोजवीन शुरु कर दी। रविवार को बेलवनियां चौराहे के पास से आरोपी सहित किशोरी को बरामद कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी है।
इस सम्वंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…