News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: विधायक विवेकानंद पाण्डेय पीड़ित परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 5, 2024  |  5:08 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: विधायक विवेकानंद पाण्डेय पीड़ित परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
  • विधायक ने पीड़ित परिजनों को दिया सांत्वना, कहा जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई होगी
  • परिजनों ने विधायक से हनुमानगंज थानेदार की भूमिका संदिग्ध बताते हुए की कार्रवाई की मांग

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के गंगवाछापर में मारपीट में घायल हुए युवक की मौत की सूचना पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने को निर्देशित किया।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

हनुमानगंज गांव निवासी राजेश चौहान पुत्र इन्द्रजीत को दावत के बहाने गांव का ही तबारक अली 23 फरवरी की रात्रि में बुलाकर उसे कमरे में बंद कर सगे संबंधियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से प्राणघातक हमला कर मरणासन्न कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। रविवार की देर रात शव घर पहुंचा तो हनुमानगंज पुलिस शव का दाह संस्कार करने का दबाव बनाने लगी जिससे आक्रोश बढ़ गया और सोमवार को आक्रोशित परिजनों के काफी मान मनौव्वल के बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका था। मंगलवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय जब पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे तो परिजनों ने हनुमानगंज पुलिस पर तमाम आरोप लगाते हुए थानेदार की गतिविधियों को संदिग्ध बताया। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे और इस मामले में लापरवाह थानेदार पर भी कार्रवाई होगी। गांव में तनाव को देखते हुए खड्डा व हनुमानगंज पुलिस लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी कैंप कर सुरक्षा की कमान संभाले हुए है फिलहाल गांव में शांति- व्यवस्था कायम है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान आनंद चौहान, पूर्व प्रधान नागेन्द्र चौधरी, आनंद सिंह, प्रदीप शर्मा, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking