News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hanumanganj News/हनुमानगंज: दो किग्रा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 11, 2022  |  6:30 PM

848 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hanumanganj News/हनुमानगंज: दो किग्रा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने रविवार को 2 किग्रा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान नरकहवा मंझरिया मोड़ के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक के झोले से 2 किग्रा अवैध गांजा कीमत लगभग 20 हजार रूपये बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नथुनी पुत्र मोहम्मद उम्र 50 वर्ष निवासी डोमनपट्टी थाना खड्डा के रूप में हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान, कां.उमाशंकर यादव, सिपाही विवेकानंद पटेल, यशवन्त यादव, मनोज कुमार सिंह शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking