खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने बेलवनियां बंधे के समीप चाकू की नोंक पर बदमाशों ने पत्रकार की बाइक व नकदी लूट के मामले में गुरुवार को हनुमानगंज थाने पर सीओ जितेन्द्र कालरा ने लूटकांड का खुलासा करते हुए कहा कि चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की मोटरसाइकिल, लूट में प्रयुक्त बाइक व चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक देशी तमंचा 2 जिन्दा कारतूस एवं लूट के 1500 रूपए बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को मेडिकल चेकअप के बाद दर्ज मुकदमे में चालान की कार्रवाई की है।
गुरुवार को हनुमानगंज थाने पर लूटकांड की घटना का खुलासा करते हुए सीओ जितेन्द्र कालरा ने बताया कि शुक्रवार को हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी, उप निरीक्षक अनुराग शर्मा सिपाही अमित यादव, ज्ञान प्रकाश, रामानंद यादव, विवेकानंद पटेल, धीरज कुमार, रामबरन मोर्य लूटकांड में शामिल बदमाशों के गिरफ्तारी के प्रयास में बेलवनियां बन्धे के समीप थे कि मुखबिर की सूचना पर तत्काल बेलवनियां के समीप रामनगर बंधे से चार बदमाश क्रमशः समरपाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी खैरी थाना नेबुआ नौरंगिया, अमन कुशवाहा उम्र 18 वर्ष निवासी कुरमौल उर्फ सोहनपुर थाना कोतवाली पड़रौना, सहाबुद्दीन उम्र 19 वर्ष निवासी मंशा छपरा थाना जटहां एवं विपिन यादव उम्र 19 वर्ष निवासी कटाईभरपुरवा थाना जटहां कुशीनगर को पत्रकार दिवाकर प्रसाद निवासी छितौनी मुखर्जी नगर की लूटी हुई मोटरसाइकिल, एक चोरी की अन्य बाइक एवं एक घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ एक देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस, चाकू व लूटे गए 1500 रुपए के साथ टीम दबोचने में कामयाब रही। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने सभी चारों बदमाशों के विरुद्ध दर्ज मु.अ.सं.115/23 धारा 395/411/412 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान की कार्रवाई की है। घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्तों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि लूटकांड के पर्दाफाश पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…